विद्युत कर्मियों की हड़ताल को देख प्रशासन हुआ सतर्क बैठक कर बिजली आपूर्ति की किया यह तैयारी

जौनपुर।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत उपकेंद्रों एवं संयंत्रो पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि 19 स्टेटिक एवं 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिशासी अभियंता विद्युत अपने क्षेत्र में भ्रमण करके अभी जहां पर विद्युत व्यवस्था में कमी हो उसको दुरुस्त कराले। 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आगामी 16 मार्च, 2023 से प्रदेश स्तरीय विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लिया जाय और विद्युत स्टोर में अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था करें। क्रिटिकल पावर हाउस पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने अवगत कराया कि हाइडिल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 9450963636। उक्त कंट्रोल रूम के प्रभारी ऑपरेशन मैनेजर वर्ल्ड क्लासिक सर्विस लिमिटेड प्रतिक कुमार सिंह जिनका मोबाइल नंबर  9119908407/05452260861 को बनाया गया है, कंट्रोल रूम में 24 घंटा कर्मचारियों एव अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनमानस को यदि विद्युत आपूर्ति संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो उपरोक्त दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित कर सकते है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि पानी के लिए जनरेटर की व्यवस्था कर ली जाए एवं महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी जनरेटर की व्यवस्था कराना चाहिए 
उन्होंने ने कहा कि ऐसे पूर्व सैनिक जिन्होंने इलेक्ट्रिक क्षेत्र में कार्य किया है उनकी सूची बना दी जाए। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि इलेक्ट्रॉनिक में ट्रेंड बच्चों की सूची तैयार कर ले, उन्होंने कहा कि सारे वाटर पंप पर जनरेटर की व्यवस्था कराया जाए, सभी अवकाश प्राप्त जेई, एई एवं एक्सईएन की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिये गए। 
 उन्होंने सभी एसडीएम एवं सीओ को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर विद्युत उपकेंद्र पर पेट्रोलिंग कराना सुनिश्चित करें और वीडियोग्राफी की टीमें लगाई जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान सहित समस्त एसडीएम, सीओ तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस