हाईस्कूल इंटर के परिणाम की त्रुटियो को ठीक कराने के लिए 26 मई तक ली जायेगी अर्जी


हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणाम में अगर किसी तरह की गड़बड़ी या फिर अंकपत्र में कोई त्रुटि है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र-छात्राएं अपनी समस्या क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में बता सकते हैं। 26 अप्रैल से विशेष शिकायत निवारण प्रकोष्ठ काम करने लगेगा। क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव सतीश कुमार सिंह ने चार सदस्यीय टीम शिकायतों का निपटारा कराएगी। यह प्रकोष्ठ 26 मई तक काम करेगा।
काॅपियों के मूल्यांकन से संबंधित किसी तरह की समस्या का समाधान 19 मई तक कराया जा सकेगा। स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र की दर से भुगतान भी करना है। विषयवार आवेदन का जो शुल्क जमा होगा, उसका चालान राजकीय कोषागार में जमा कराना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंट आउट और मूल चालान को सत्यापन के लिए पंजीकृत डाक से परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजना होगा। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस