नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 98 और सभासद के लिए 547 पर्चे बिके


जौनपुर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन के प्रथम दिन जौनपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 10, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 06, कचगॉव में 36 एवं जफराबाद में 10 नामांकन पर्चे खरीदे गये एवं सदस्य पद हेतु जौनपुर नगर पालिका परिषद में 135, गौराबादशाहपुर 70, कचगांव में 50 एवं जफराबाद में 32 पर्चे खरीदे गए। शाहगंज नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 01 एवं सदस्य के लिए 66, खेतासराय में अध्यक्ष के 04 एवं सदस्य के 24 परिचय खरीदे गए। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 06 एवं सदस्य के लिए 8, नगर पंचायत मछलीशहर में अध्यक्ष के लिए 04 एवं सदस्य के लिए 18, मड़ियाहूं में अध्यक्ष के लिए 4 एवं सदस्य के लिए 39, रामपुर में अध्यक्ष के लिए 04 एवं सदस्य के लिए 33, बदलापुर में अध्यक्ष 10, सदस्य के 52, केराकत में अध्यक्ष पद के लिए 03, सदस्य के लिए 20 पर्चे खरीदे गए। कुल अध्यक्ष पद के लिये 98 एवं सदस्य पद के लिए 547 लोगो ने पर्चा खरीदा गया। आज किसी भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन नहीं किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस