निकाय चुनाव: एआरओ के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, जानें कारण


जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में वार्ड संख्या नौ से 15 तक सदस्य पद के लिए नामित सहायक निर्वाचन अधिकारी अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग संजय कुमार निगम 11 अप्रैल से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिल रहा है। प्रभारी अधिकारी मतगणना कार्मिक साईं तेजा सीलम ने तत्काल उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एआरओ की कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि इनके द्वारा निर्वाचन कार्य में सौंपे गए दायित्यों का निर्वहन नहीं करने के कारण निर्वाचन कार्य बाधित हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस