ठगो से सावधान : हाईस्कूल और इंटर के छात्रो से नम्बर बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी की खबर



जौनपुर।जिला विद्यालय निरीक्षक ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वर्ष-2023 की परीक्षा 04 मार्च 2023 को समाप्त हो चुकी है तथा मूल्यांकन कार्य भी समाप्त हो चुका है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के समक्ष कुछ मामले प्रकाश में आये है कि परिषदीय (हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट) परीक्षा-2023 के छात्र/छात्राओं से साइबर ठगों द्वारा नम्बर बढ़ाने के नाम पर धन की ठगी की जा रही है। जबकि पिछले महीने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा परीक्षा परिणाम की तैयारी बोर्ड स्तर पर की जा रही है।

ऐसी स्थिति में कुछ साइबर ठग परीक्षार्थियों को फोन कर उनके फेल होने की जानकारी देकर पास कराने के लिए तथा नम्बर बढ़ाने के लिए एकाउन्ट नम्बर देकर उसमें धनराशि मांगी जा रही है। अगर किसी भी छात्र/छात्रा के पास इस प्रकार की कोई काॅल आए और परीक्षा से सम्बन्धित बात करें, तो उसकी बातो में न आये, और न ही उसे धनराशि दे। काॅल की जानकारी कार्यालय-जिला विद्यालय निरीक्षक, जौनपुर, प्रधानाचार्य के साथ-साथ पुलिस को भी अवश्य दें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ