बदलापुर पुलिस ने मुठभेड़ के साथ असलहा तस्कर को किया गिरफ्तार, तस्कर के पैर में लगी गोली

जौनपुर। थाना बदलापुर की पुलिस ने एक मुठभेड़ के साथ असलहा तस्कर को पैर में गोली मारते हुए गिरफ्तार किया है। उसके पास से 04 तमन्चा .315 बोर व 03 जिन्दा कारतुस .315 बोर , 02 खोखा कारतुस .315 बोर, 01 मिस कारतूस .315 बोर और 01 मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पलेण्डर एवं 1460 रूपया नकदी बरामद करते हुए उसके विरुद्ध मुअसं 114/23 से 307 भादवि सहित 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस की कहांनी के अनुसार बलिया जिले से असलहा लेकर जौनपुर में बेचने के लिए जाते समय दो बदमाशों की गुरुवार की रात में सरोखनपुर अंडरपास के समीप पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चार तमंचा, तीन कारतूस, कुछ नकदी बरामद किया गया। हालांकि रात का समय होने के कारण  एक बदमाश फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में फोरलेन बाईपास के नीचे अंडरपास से पहले रात करीब 11 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलिया जनपद के जजौली निवासी संतोष सिंह के बाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से चार तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अवैध तरीके से असलहों की आपूर्ति करते थे। जो बटाऊबीर, शाहपुर होते हुए बदलापुर की तरफ जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जौनपुर बलिया जिले में मिलाकर कुल 13 मुकदमें विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस