महुआ बीनने गये किशोर की लाश पेड़ से लटकती मिली, हत्या आत्महत्या का पता लगाने में जुटी पुलिस

भदोही जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के चक हरदयाल गांव में बुधवार की सुबह महुआ के पेड़ से एक किशोर की लाश लटकती मिली। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सूचना के बाद परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 
जानकारी के मुताबिक औराई कोतवाली के चक हरदयाल निवासी योगेश कुमार उर्फ पाठक का 17 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ बंदू कक्षा 10वीं का छात्र है। परिजनों के मुताबिक बुधवार की सुबह वह महुआ बिनने के लिए बगीचे की ओर गया था। सुबह कुछ ग्रामीण बगीचे की ओर टहलने गए तो महुए के पेड़ पर शिवम लाश लटकती देख सन्न रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में पूछताछ कर जांच में जुट गई। वही डाग स्क्वायड के सहारे भी छानबीन कर रही है। दूसरी तरफ परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ