अनियमितता के आरोप में संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पाण्डेय हुए निलम्बित, विभाग में हड़कंप


अनियमितता के आरोप पर अयोध्या के संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पान्डेय को बीती देर रात निलंबित कर दिया गया। निलंबन की अवधि में अरविंद पांडे को शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से संबद्ध कर दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा के विशेष सचिव जीएस नवीन कुमार के आदेश में कहा गया है कि पान्डेय ने बिना शासन की अनुमति के नियम विरुद्ध 22 जुलाई 2021 से अद्यतन 69 तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कर दिया था।
इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पान्डेय का बयान है कि उनके कार्यकाल में हुआ विनियमितीकरण पूर्ण रूप से नियमानुसार है राजनैतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की गई है मंडलायुक्त अयोध्या की रिपोर्ट में यह दर्शाया गया है विनियमितीकरण नियम विरुद्ध प्रतीत होता है जो कि अपने आप में एक संदेश पूर्ण टिप्पणी है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पान्डेय की माने तो मंडलायुक्त से आख्या प्रस्तुत करने के संबंध में 1 सप्ताह का समय मांगा गया था पर उनको 1 सप्ताह का समय भी मुहैया नहीं कराया गया।
देर शाम निलंबन का आदेश होते ही संपूर्ण शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस