आंगनबाड़ी केन्द्रो को यह सुविधाएं मुहैया कराने को सीएम योगी का शख्त निर्देश


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों को बिजली, पेयजल, शौचालय और रसोई घर में सिंक के साथ नल से जलापूर्ति जैसी व्यवस्था करने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाली गर्भवती महिलाओं, बच्चों समेत अन्य लाभार्थियों को कोई दिक्कत न होने पाए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों की अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर बनाने और उसे मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में विभाग ने प्रथम चरण में आठ आकांक्षात्मक जिलों में स्थित 2,349 आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन करने की कार्ययोजना तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। इसके लिए धनराशि मंजूर कर दी गई है।
वहीं, दूसरे चरण में 38,120 आंगनबाड़ी केंद्रों का उन्नयन करने के लिए भी कार्ययोजना केंद्र सरकार को भेजी गई है। उम्मीद है इसके लिए जल्द ही धनराशि जारी की जाएगी। इसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ