पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा बस ट्रक की टक्कर में बस चालक की मौत 29 घायल 06 की हालत गंभीर


पूर्वांचल एक्सप्रेस वे फिर बड़ी दुर्घटना का गवाह बन गया है।लखनऊ से आजमगढ़ के लिए चली रोडवेज की बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्थित सुबेहा थाना क्षेत्र में पहले से खड़े ट्रक में पीछे से एक बस जा टकराई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई जबकि 29 यात्री घायल है। घायलों को अमेठी जिले की शुकुलबाजार सीएचसी में भर्ती कराया गया। छह की हालत गंभीर है।
बुधवार की सुबह लखनऊ से आजमगढ़ जा रही लोहिया ग्रामीण सेवा की रोडवेज बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुबेहा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के पास पहले से खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।  आजमगढ़ जिले के गदियापार निवासी बस चालक अमरजीत की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पाने के बाद यूपीडा और पुलिस ने 29 घायल यात्रियों को नजदीक होने के कारण अमेठी जिले के शुकुल बाजार सीएससी में भर्ती कराया। बस में कुल 38 लोग सवार थे। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दुर्घटना के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस