प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में 32 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, जानें क्या है व्यवस्था, धारा 144 रहेगी प्रभावी


जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। परीक्षा 14 मई को प्रस्तावित है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए कुल 34 केंद्र बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक, दूसरी पाली अपराह्न 02.30 बजे से 04.30 बजे तक है। परीक्षा के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। बताया गया कि प्रथम पाली में 16000 एवं द्वितीय पाली में 16000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती हो गई है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त रहेंगे, बाहरी निगरानी के लिए पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में धारा 144 लागू है, परीक्षा केंद्र के पास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। केंद्र के व्यवस्थापक स्वयं गेट के पास खड़े होकर परीक्षार्थियों को प्रवेश कराएंगे। अधिकृत व्यक्ति के पास ही मोबाइल फोन होना चाहिये, स्टाफ भी मोबाइल फोन नही लाएंगे। उनकी आई कार्ड बना दिये जायें। उनके कार्यों को बता दिया जाए। शासन बहुत ही गम्भीर है, शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराया जाएगा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। कही भी जाम न लगने पायें। परीक्षा के दिन भी सभी लोग सक्रिय रहेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस