मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के समय अफरा तफरी,दवाओ का लिया गया नमूना



जौनपुर। दवाओं की गुणवत्ता परखने और नशे वाली दवाओं की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी एवं आबकारी निरीक्षक आदित्य सिंह की संयुक्त टीम ने मुफ्तीगंज और केराकत बाजार में शुक्रवार को 12 मेडिकल स्टोरों की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई दुकानदार तो दुकान का शटर गिराकर फरार हो गए। एंटीबायोटिक और एंटी एलर्जिक दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी ने बताया कि बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी, बुखार एवं अन्य बीमारियों में प्रयोग की जाने वाली औषधि की गुणवत्ता एवं संबंधित क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। केराकत व मुफ्तीगंज बाजार स्थित मेडिकल स्टोरों से कुल चार एंटीबायोटिक टैबलेट, कैप्सूल, एंटी एलर्जिक औषधियों का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस