एस पी जौनपुर ने फिर थाना प्रभारियों का किया तबादला,जानें कौन कहां गया

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए सात थाना प्रभारियों का स्थानान्तरण कर दिया है। कुछ का कद घटाया तो कुछ का रूतबा बढ़ाया है। क्रम में थाना केराकत प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी को शाहगंज थाना का प्रभार दे दिया है। राजेश यादव एसओ खेतासराय, योगेंद्र सिंह थानाध्यक्ष खुटहन, राम सरीख एसओ जलालपुर, जयप्रकाश यादव प्रभारी निरीक्षक केराकत, रमेश यादव विवेचना सेल,देवानंद रजक विवेचना सेल,दिव्य प्रकाश सिंह प्रभारी एसओजी द्वितीय, चंदन कुमार राय एसओ रामपुर, गोविंद देव मिश्र एसओ बरसठी, रमेश कुमार थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर,दिनेश कुमार को प्रभारी साइबर सेल थाना पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानान्तरित को तत्काल प्रभाव से नयी तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस