दिन दहाड़े लूट: बदमाशो असलहा सटा कर फाइनेंस बैंक के अधिकारी को लूटा,पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। थाना जलालपुर के नेहरू नगर चेकडैम के समीप सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे  दिन में बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी क्षेत्र के उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी से पिस्टल के बल आतंकित कर पर 40 हजार रुपये लूट लिए। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस कुछ बैंक कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।
आजमगढ़ जिले के मऊ परासी निवासी आकाश यादव उत्कर्ष फाइनेंस बैंक जलालपुर में क्षेत्रीय अधिकारी (सीओ) पद पर कार्यरत हैं। सुबह उन्होंने सैदपुर गांव में समूह के लोगों के साथ मीटिंग की। समूह के बकाया 40 हजार रुपये की वसूली करने के बाद बीबीपुर जा रहे थे। वहां भी समूह के लोगों से लेनदेन करना था। बाइक से वह जैसे ही सैदपुर गांव से केराकत-कबूलपुर मार्ग पर आए। पुलिया के पास पीछे से आए काले रंग की स्प्लेंडर बाइक सवार मुंह ढंके दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
एक बदमाश ने आकाश यादव की कनपटी पर पिस्टल सटाकर दो थप्पड़ मारे और उनका पिट्ठू बैग व मोबाइल लूटकर गयासपुर की तरफ भाग गए। बैग में 40 हजार रुपये व बैंक के कागजात थे। पीछा करने पर गयासपुर के पास आकाश यादव का का मोबाइल सड़क पर फेंका मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की भीड़ लग गई।
खबर लगते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उक्त फाइनेंस कंपनी और इसी तरह की अन्य कंपनियों के कर्मचारियों के साथ तीन बार मीटिंग कर हिदायत दी गई थी कि नकदी लाने या देने किसी अकेले व्यक्ति को न भेजें। यदि नकदी अधिक हो तो पुलिस को सूचना दें। इसका पालन नहीं किया गया। हलांकि अब घटना के बाद पुलिस छानबीन कर रही है जल्दी ही बदमाश जेल पहुंच जाएगें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस