शिवपाल की कड़ी प्रतिक्रिया: सिनेमा का प्रयोग जहरीले एजेंडे थोपने के लिए न करें


सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी में फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'मनोरंजन' को 'मनोरंजन' के लिए छोड़ दें और सिनेमा व साहित्य का प्रयोग अपने जहरीले एजेंडे को देश पर थोपने के लिए न करें।उन्होंने आगे कहा कि नफरत की कोख से उपजी कोई भी कला राष्ट्र और समाज के लिए विध्वंसकारी होगी।
 योगी सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी अपनी कैबिनेट के साथ 12 मई को ये फिल्म देखने के लिए जाएंगे।
फिल्म को अलग-अलग राज्यों में टैक्स फ्री करने पर विवाद हो रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन भी कर दिया गया है।
सपा के एक अन्य प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द केरल स्टोरी को टैक्स फ्री कर दिया है। अब वह एक काम और करें, जो बेरोज़गार शिक्षक अभ्यर्थी आत्महत्या कर रहे है उनकी तरफ भी ध्यान दे दें।वहीं, एआईएमआईएम के प्रवक्ता आसिम वकार का कहना है कि प्रदेश में स्कूल फीस, दूध-दही और रोड भी टैक्स फ्री कीजिए। प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस