जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र में फिर चली गोली बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना चन्दवक क्षेत्र स्थित आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बरमलपुर गांव के पास गोमती नदी पर बने पुल किनारे गुरुवार रात गोली लगने से एक बैंककर्मी की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बैंककर्मी के सीने में बाएं तरफ गोली लगी है। मौके से पिस्टल और खोखा बरामद हुआ है। थोड़ी दूर पर उसकी बाइक और बैग भी मिला। हालाकि पुलिस हत्या अथवा आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
छानबीन के दौरान पता चला कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर रेलवे कॉलोनी निवासी मुकेश त्रिपाठी (28) चंदवक स्थित एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बरमलपुर गांव के समीप गोमती नदी पर बने पुल के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां पास में ही एक पिस्टल और खोखा भी पड़ा था। थोड़ी दूरी पर स्थित पुराने पुल पर बाइक खड़ी मिली और कुछ दूरी पर बैग भी बरामद किया गया। उसी आधार पर मुकेश की पहचान हुई।
इसकी जानकारी मुकेश के परिजनों को भी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुकेश को गोली कैसे लगी इस बात की चर्चा तेजी से होने लगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। चंदवक थाने के थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से पिस्टल और खोखा बरामद हुआ है। हत्या है आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ