छात्रा ने अपने जौनपुरिया प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी देवांश की किया था हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारे गये जेल


प्यार के नशे में चूर कानपुर की रहने वाली बीएचयू में पढ़ने वाली छात्रा ने पुराने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या की साजिश रची। अपने प्रेमी और उसके दोस्त की मदद से पुराने ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के बहाने फर्रुखाबाद से वाराणसी बुलाई। घूमने जाने की बात कहकर चलती कार में प्रेमी की मदद से फर्रुखाबाद निवासी छात्र को जूस में नींद की गोली मिलाकर पिलाने के बाद हत्या करा दिया।
पुलिस बयान के अनुसार जब वो बेहोश हो गया तो गिट्टी के ढेर पर पटक-पटक कर मारा। फिर गले और सीने पर पेचकस से ताबड़तोड़ कई वार किए। मौत होने पर लाश को चंदौली जिले के सिंघी ताली पुलिया के पास फेंक आए। यह सनसनीखेज खुलासा रविवार को हुआ। फर्रुखाबाद निवासी बीएससी के छात्र देवांश यादव (23) के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने एक महीने बाद रविवार को सुलझाई।
प्रकरण को लेकर देवांश की प्रेमिका और कानपुर के कल्याणपुर थाना के आवास विकास केशवपुरम की रहने वाली बीएचयू की एमकॉम की छात्रा अनुष्का तिवारी व उसके प्रेमी जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र के गोला बाजार के राहुल सेठ और कार चालक मड़ियाहूं के मोहल्ला काजीकोट के सादाब आलम को रविवार को गिरफ्तार किया गया। तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के कुइयावूट बाईपास निवासी शिक्षक रामकिशोर यादव का इकलौता बेटा देवांश यादव बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। बीते 25 मई को देवांश वाराणसी घूमने जाने की बात कह कर घर से निकला था। हालांकि वह बीएचयू में पढ़ने वाली अपनी प्रेमिका अनुष्का से मिलने आया था। 26 मई को देवांश ने अपने दोस्त श्रीवत्स को बताया था कि वह अस्सी क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरा है। इसके बाद देवांश का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।
देवांश की खोजबीन करते हुए उसके मां-बाप वाराणसी आए और 29 मई को भेलूपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराए। काफी खोजबीन के बाद भी देवांश का पता नहीं लगा तो देवांश के पिता रामकिशोर ने आठ जून को भेलूपुर थाने में अनुष्का और उसके पिता व चाचा के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।
सर्विलांस प्रभारी अंजनी पांडेय और अस्सी चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा का सर्विलांस और सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से अनुष्का और राहुल पर शक गहराया। दोनों से पूछताछ शुरू हुई तो वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई। छात्रा समेत तीनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। छात्रा के मुताबिक, वह राहुल से प्यार करती थी। यह बात देवांश को नागवार गुजरती थी। आए दिन वह टोका-टाकी करता था। इसी कारण उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस