जानिए आखिर सगे भाई ने अपनी बहन को कैंची क्यों घोपा और थाने में दिया सरेंडर ण



जौनपुर। थाना मीरगंज स्थित कस्बा में अपने मायके में रह रही एक महिला पर उसके भाई ने कैंची से हमला कर दिया। बहन के शरीर में 14 स्थानों पर चोट आई। परिवार के अन्य सदस्यों ने घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। आरोपी भाई ने खुद थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।
मीरगंज कस्बा में हसीना बानो (35) कई साल से अपने बेटे सोनू के साथ मायके में रहती है। यहां उसके भाई से कई बार विवाद भी हो चुका है। बुधवार की सुबह आठ बजे हसीना का बेटा सोनू पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसके मामा अमीन तेज आवाज में गाना सुनने लगा। इस पर सोनू ने विरोध किया तो उसके मामा ने उस पर हमला करने के लिए दौड़ाया। बचाव करने पहुंची हसीना पर ही भाई ने हमला कर दिया। कई जगह उसने वार किया। घायल हसीना इलाज कराने पहुंची तो पता चला कि 14 जगह चोट आई है। घायल हसीना एक प्राइवेट अस्पताल गई जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि भाई ने बहन पर हमला करके घायल किया है। आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावर इस समय पुलिस हिरासत में है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस