योगी सरकार के स्थानान्तरण का सिलसिला बदस्तूर जारी,अब बदले गये पीसीएस अधिकारी, जानें नयी तैनाती



उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में स्थानांतरण का दौर जारी है। जिसमें आज उत्तर प्रदेश के नियुक्ति विभाग की तरफ से 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई तैनाती प्रदान की गई। वहीं, राज्य कर विभाग में भी अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल करते हुए उन्हें नई जगहों पर पोस्टिंग दी गई है।
सीनियर पीसीएस अधिकारी महेंद्र मिश्रा को अपर आयुक्त झांसी के पद पर नई पोस्टिंग प्रदान की गई है। महेंद्र कुमार मिश्रा इससे पहले राजस्व परिषद लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित कई अन्य जिलों में अलग-अलग पदों पर तैनात रहे हैं। अब उन्हें अपर आयुक्त झांसी के पद पर तैनात किया गया है, अविनाश श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इटावा के पद पर भेजा गया है, सुभाष प्रजापति को अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद बनाया गया था, बाद में उनका तबादला निरस्त किया गया है, जयप्रकाश को अपर जिलाधिकारी संत कबीर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य कर विभाग में कैलाश नाथ पाल को अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ के पद पर नई पोस्टिंग मिली है, राम मिलन प्रसाद अपर आयुक्त राज्य कर गाजियबाद, सरिता सिंह अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद, राकेश यादव अपर आयुक्त राज्य कर इटावा बनाए गए हैं, ओम प्रकाश अपर आयुक्त राज्य कर नोयडा व मनोज त्रिपाठी अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ के पद पर भेजे गए हैं। इसी प्रकार मक़ानू यादव अपर आयुक्त राज्य कर जौनपुर, रविराज प्रताप मल्ल अपर आयुक्त राज्य कर मेरठ, डॉ श्याम सुंदर तिवारी अपर आयुक्त राज्य कर अलीगढ़ के पद पर नई जिम्मेदारी सौपी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस