आखिर इस विभाग के दो अवर अभियंताओ पर जानें क्यो हुए बर्खास्त जानें कारण


जौनपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आउटसोर्सिंग पर रखे गए डूडा के दो अवर अभियंताओं पर आखिरकार गाज गिर ही गई। दोनों पर फील्ड में न जाने व काम के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप है। दोनों लापरवाह अवर अभियंताओं पर प्रभारी पीओ डूडा प्रदीप कुमार ने कार्रवाई की है।
डूडा से संचालित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में आउटसोर्सिंग पर एक कंपनी की ओर से 12 जेई रखे गए हैं। इसमें से दो अवर अभियंताओं क्रमश: दयाशंकर व राहुल कुमार पर कार्रवाई की गई है। प्रभारी पीओ डूडा द्वारा इनकी संविदा खत्म करते हुए कंपनी को पत्र भेज दिया गया है और इनसे काम नहीं लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत कुल आवास 24 हजार 287 के सापेक्ष 24 हजार 118 लाभार्थियों को प्रथम किस्त व 22 हजार 198 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त जारी करते हुए 19 हजार 556 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है। एक आवास पर 3.36 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसमें प्रथम किस्त पर 50 हजार, द्वितीय किस्त पर 1.50 लाख, 50 हजार रुपये दिए जाते है। शेष धनराशि लाभार्थी को स्वयं लगाना पड़ेगा। इस संबंध में प्रभारी पीओ डूडा प्रदीप कुमार ने बताया कि पीएम आवास में एक कंपनी से आउटसोर्सिंग पर रखे गए दो जेई को फील्ड में न जाने व काम न करने पर हटा दिया गया है। इसका पत्र संबंधित कंपनी को भी भेजा जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस