जिला योजना समिति के सदस्यो के चुनाव हेतु डीएम द्वारा कार्यक्रम घोषित,जानें नामांकन और चुनाव की तिथि

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट / निर्वाचन अधिकारी जि0यो0स0 सामान्य निर्वाचन-2023 अनुज कुमार झा ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ० प्र० के अधिसूचना द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति सदस्यों का निर्वाचन (यदि न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो) कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है जिसमें दिनांक 17 जून 2023 को पूर्वाहन 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे नामांकन, उसी दिन अपराह्न 04.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच, दिनांक 21 जून 2023 को पूर्वाहन 11 बजे से अपरान्ह् 03.00 बजे तक उम्मीदवारी वापसी, दिनांक 25 जून 2023 को पूर्वाहन 08.00 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक मतदान एवं उसी दिन अपराह्न 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना सम्पन्न की जाएगी।
उत्तर प्रदेश जिला योजना समिति नियमावली 2008 के नियम 5 (1) में उल्लिखित प्राविधानों के अन्तर्गत जनपद नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी (जियो०स०) द्वारा सहायक निर्वाचन अधिकारी (जि0यो0स0) उप संचालक चकबन्दी सोमनाथ मिश्र, उपजिलाधिकारी न्यायिक मड़ियाहॅू डा0 प्रदीप कुमार को नियुक्त किया गया है तथा आदेशित किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें। सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन अधिकारी के कृत्यों सभी किसी भी कृत्य को करने के लिए सक्षम होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने कार्यों में सहयोग के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति अपने स्तर से कर लेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ