पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने फांसी पर लटक कर किया आत्महत्या,पुलिस के खबर दिये बगैर जलाई गई लाश

जौनपुर। जनपद के थाना चन्दवक क्षेत्र स्थित ग्राम बरौटी में पारिवारिक विवाद के कारण एक युवक ने गले में फांसी का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। परिवार के लोग भी पुलिस को सूचित किए बगैर ही मृतक के शव का दाह-संस्कार कर दिया है अब यह घटना चर्चा का बिषय बनी हुई है।
मिली खबर के अनुसार ग्राम बरौटी निवासी नीरज निषाद उम्र 22 साल का उसके भाई से विवाद हो गया था। भाई से विवाद के पश्चात नीरज रात में जमकर दारू का सेवन किये इसके बाद रात में ही खुद ही फांसी पर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की खबर मंगलवार की प्रात: परिवार के लोगो को हुई परिवार के लोग इस घटना की सूचना पुलिस को देने से परहेज करते हुए सुबह ही लाश को जला दिया। 
अब चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर परिवार के लोगो ने पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया। इसके पीछे का रहस्य हर नागरिक तलाश रहा है। हलांकि पुलिस का कथन है कि हमे कोई सूचना नहीं मिली तो आओ बैल मोही मारो क्यों करे अगर कोई लिखित सूचना आयेगी तो छानबीन की जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस