युवा मोर्चा जौनपुर ने बाइक यात्रा निकाल बताईं मोदी की नौ साल की उपलब्धियां


जौनपुर : मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा नीत सरकार के पूरे हुए नौ वर्ष के कार्यकाल में हुए तमाम कार्यों की जानकारी आम जनता को देने के लिए पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो द्वारा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली का शुभारंभ तिलकधारी सिंह महाविद्यालय से किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि स्वतन्त्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद्र यादव विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र राय जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बाइक यात्रा नगर मंडल से शुरू होकर प्रत्येक मंडल में जाएगी। टी डी कालेज से शुरू होकर जेसीज चौराहा ओलदगंज चहारसू चौराहा से होते लाल किला वहां से कोतवाली चौराहा कुत्तुपुर से होते हुये खेता सराय पहुंची जहा पर आज भोजन  कर वहीं पर बाइक रैली करने वाले कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेगे। उसके बाद कल सुबह नाश्ते कर फिर से शाहगंज के लिये प्रस्थान करेंगी जो बदलापुर विधानसभा के महाराजगंज मंडल में विश्राम करेगी उसके उपरांत 19 तारीख को मूँगरा बादशाह पुर होते हुये सिकरारा होते हुये पार्टी कार्यालय पर समाप्त होगी।
रैली में शामिल कार्यकर्ता जिले के विभिन्न मण्डलों में जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। हरी झण्डी दिखाते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए पूरे प्रदेश के गांवों में वृहद संतृप्तिकरण अभियान के तहत कैम्प लगाकर पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से जगह-जगह जनता से मिलकर जनता को केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं के बारे  में जानकारी देंगे। उक्त अवसर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस