अशोका इंस्टीट्यूट एवं जे0के0 सुपर सीमेण्ट के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच


पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट के प्रांगण में जे0के0 सुपर सीमेण्ट बनाम अशोका इंस्टीट्यूट के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें अशोका इंस्टीट्यूट की तरफ से टास जीतकर कैप्टन प्रशान्त कुमार गुप्ता द्वारा पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जे0के0 सुपर सीमेण्ट की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाये जिसमें शुभम कुमार ने सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए विनय तिवारी, शाहरूख अली एवं सुनील यादव ने 3-3 विकेट लिये।  
अशोका इंस्टीट्यूट की टीम द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशान्त कुमार गुप्ता 50 रन, शाहरूख अली 40 रन, आनन्द वर्धन पाण्डेय 38 रन तथा सुनील यादव 17 रनों का योगदान दिया तथा मैच को 5 विकेट से जीत हासिल की। गेंदबाजी में राहुल 3 विकेट तथा शुभम कुमार 2 विकेट लिया। 
आयोजक जे0के0 सुपर सीमेण्ट की तरफ से ई0 सुजीत गुप्ता और ई0 रजनीश मिश्रा द्वारा विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किये तथा मैन आफ द मैच की ट्राफी शुभम कुमार को दिया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस