जौनपुर से सपा के ये तीन पूर्व विधायक 24 जुलाई से हो जायेगे भाजपाई, नयी पार्टी ज्वाइन करने हेतु घर से लखनऊ हुए रवाना

जौनपुर। जनपद से समाजवादी पार्टी तीन पूर्व विधायक अपनी उपेक्षाओ के कारण अब पाला बदलने की तैयारी करते हुए 24 जुलाई को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए जौनपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गये है।
मिली खबर के जनपद जौनपुर से पूर्व विधायक जगदीश सोनकर  पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज ,और पूर्व विधायक सुषमा पटेल 24 जुलाई से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत सदस्य हो जायेगे। खबर है कि तीनो पूर्व विधायको को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक सदस्यता ग्रहण करायेगे। 
यहां बता दे कि विगत लम्बे समय से तीनो सपा में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। लगातार पार्टी के लिए काम करने के बाद भी सपा नेतृत्व द्वारा उनकी उपेक्षायें की जा रही थी ऐसा तीनो पूर्व विधायको का आरोप भी है। भाजपा में सदस्य बनने जा रहे एक पूर्व विधायक से बात करने पर उन्होंने बताया कि सपा में मूल कार्यकर्ताओ का कोई सम्मान और सुनवाई नहीं है। यहां पर चाटुकारो और खासकर एक जाति विशेष को खास तवज्जो मिलती है इससे आजिज आकर अब भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे है।जहां पर कार्यकर्ताओ का मान सम्मान सुरक्षित है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस