जनपद के थाना शाहगंज क्षेत्र के इस गांव में 25 दिन के अन्दर तीन मौत जानें कारण


जौनपुर। जिले के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित सुरिस गांव में बुधवार शाम को घर के कमरे में लगे पंखे से किशोरी का लटकता हुआ शव मिलने से खलबली मच गई। 25 दिन के भीतर परिवार के तीन लोगों की मौत फंदे से लटककर होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सुरिस गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा खुशी बिंद (13) पुत्री तीरथ बिंद शाम के समय घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। जब वापस लौटे तो छत पर लगे पंखे के हुक से उसका शव लटक रहा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे उपनिरीक्षक जनार्दन यादव व प्रभुनाथ यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
इससे पहले खुशी के चाचा मनोज पुत्र रामनाथ की 25 जून को मौत हुई थी। उन्होंने फंदा लगाकर जान दी थी। उनका दाह संस्कार हुए तेरह दिन भी नहीं बीता था कि परिवार की ही सुमन पुत्री सतीश ने नौ जुलाई को घर के अंदर फंदा लगा लिया। अब खुशी की मौत से परिवार में मातम छा गया। हलांकि स्थानीय पुलिस की टीम अब लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओ की तहकीकात करने में लगी हुई है। आखिर कारण क्या हो सकता है? 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ