सदर विधान सभा की इन सड़को का मंत्री ने किया शिलान्यास



जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव  द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत तीन सड़कों का शिलान्यास किया इन सड़कों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से दर्जनो ग्रामसभा वासियों को आने जाने में सुगमता होगी। जिन सड़को का शिलान्यास किया गया उसमे तारगहना पिच रोड से झांसेपुर में सलारपुर पुलिया तक लेपन कार्य।
ग्राम सभा पोरई खुर्द में रमेश सिंह के खेत से पंचायत भवन होते हुए दुलार चौरसिया के घर व बिंद बस्ती तक इंटरलाकिंग सड़क।जौनपुर शाहगंज मार्ग से स्व. नरेन्द्र अस्थाना के घर के पास से होते हुए सम्पर्क मार्ग का लेपन कार्य।
शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला महामंत्री डॉ रामसूरत बिंद, धर्मेंद्र मिश्रा, राजकिशन पाल , मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, प्रतिनिधि अजय सिंह, प्रमुख बृजेश यादव, अशोक बिन्द आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ