जौनपुर जीआरपी चौकी पर तैनात इस दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत,परिवार में कोहराम

जनपद प्रयागराज स्थित मेडिकल चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दरोगा पंकज सिंह की एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 27 जून को वह सरकारी कार्य से प्रयागराज आए थे। मेडिकल चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूल रूप से जालौन के निवासी पंकज सिंह जौनपुर की जीआरपी चौकी में तैनात थे।
पंकज सिंह (36) पुत्र रामसेवक सिंह बरखेड़ा,जालौन के रहने वाले हैं। वह जीआरपी में दरोगा हैं। इस समय वह जनपद जौनपुर की चौकी में तैनात रहे हैं। पंकज मंगलवार को सरकारी काम से प्रयागराज आए हुए थे। वह रात को अपने किसी मित्र के साथ स्कूटी से प्रयागराज स्टेशन की तरफ जा रहे थे। पंकज बाइक की पिछली सीट पर बैठे थे और उनका मित्र चला रहा था।
मेडिकल चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों दूर जा गिरे। वहीं पंकज के सीने पर कार चढ़ाते हुए चालक भाग निकला। लोगों की मदद से दोनों को एसआरएन अस्पताल लाया गया था। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हलांकि उपचार के दौरान गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस