प्रधानाचार्य परिषद के चुनाव में जंग बहादुर सिंह बने अध्यक्ष,डाॅ संतोष दुबे जिला मंत्री देखे पूरी कार्यकारणी


जौनपुर।उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिला कमेटी का गठन प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक की मौजूदगी में गुलाबी देबी इन्टर कालेज परिसर में आयोजित एक समारोह में कराया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह और संरक्षक देवकृष्ण शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को सुदृढ़ करने हेतु विपरीत परिस्थित में सदस्यों के साथ भी सामंजस्य स्थापित कर प्रयास करना होगा प्रदेश संरक्षक देवकृष्ण शर्मा ने कहा कि हम संगठन को सुदृढ़ करने के साथ ही प्रधानाचार्य के सम्मान एवं अधिकार की संरक्षता कर सकते हैं।
चुनाव अधिकारी डॉ उदय राज सिंह के देखरेख में आमसभा में जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद के प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिला मंत्री के रूप में डॉक्टर संतोष दुबे, कोषाध्यक्ष रामानंद यादव, संगठन मंत्री डॉक्टर अखिलेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, मोहम्मद नासिर खान, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ विनोद तिवारी, डॉक्टर सरिता सिंह, सुनीता मिश्रा, डॉक्टर पूनम सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ रमेश सिंह, अजय कुमार सिंह, ईश्वर लाल यादव, प्रेम सिंह, शिव शंकर यादव, तहसील प्रभारी डॉ अलमदार, अमल दार, नजर, नीरज कुमार, डॉक्टर साहिब नई, डॉक्टर संजय चौबे, डॉ संतोष सिंह, तहसील प्रभारी डॉ संजय चौबे, रणजीत सिंह, आदि को चयनित किया गया नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि हम साथियों के विश्वास पर खरा उतरते हुए संगठन के हित में प्रधानाचार्य साथियों के सम्मान एवं अधिकार सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। अंत में इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ उदय राज सिंह आम सभा में आए और सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद भी दिया।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ