जौनपुर के थाना रामपुर क्षेत्र मे नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी दरिन्दा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जौनपुर। जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र स्थित दमोदरा गांव में एक बहसी दरिन्दे ने अपने पड़ोस की एक नाबालिग बालिका बहला फुसला कर सूनसान स्थान पर ले जाकर अपनी वासना की आग बुझाते हुए बालिका कि अस्मत लूटते हुए उसे लहूलुहान करके फरार हो गया। हलांकि घटना की खबर मिलने के बाद परिवार जनो की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बहसी दरिन्दे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली खबर के अनुसार 04 जुलाई की रात दरिन्दा पंकज गौतम अपने पड़ोस की एक नाबालिग बच्ची को घुमाने के बहाने गांव के तालाब के किनारे सूनसान स्थान पर ले गया वहां पर दरिन्दे ने बालिका संग शारीरिक सम्बन्ध बनाया जिससे बालिका बेहोश हो गई और उसके प्राइवेट पार्ट से रक्त संचार होने लगा। अपनी हवस की प्यास बुझाने के बाद दरिन्दा पंकज बालिका को छोड़कर फरार हो गया ।घटना की खबर होने पर परिवार के लोग बालिका को तालाब से बेहोशी की हालत में उठाकर लाये और सीधे थाने पर गये और नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज करने साथ ही बालिका को उपचार के लिए भेजा और तत्काल दविश देकर दरिन्दा पंकज को गिरफ्तार कर लिया। 05 जुलाई को गिरफ्तार दरिन्दे को जेल की सलाखो के पीछे पहुंचा दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस