धर्म परिवर्तन कराने वाले 13 पुरुष और महिला फिर भेजे गए जेल


जौनपुर। जनपद के थाना पंवारा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का खेल लम्बे पैमाने पर संचालित हो रहा है पुलिस आये दिन धर्म परिवर्तन कराने वालो को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाई कर रही है इसके बाद भी धर्म परिवर्तन रूकने का नाम नहीं ले रहा है इसके पीछे का कारण क्या है यह तो अभी सामने स्पष्ट रूप से नहीं आया है लेकिन गरीबी और भूख को कारण माना जा रहा है।इस खेल में इलाके के गरीब दलित परिवार के अशिक्षित वर्ग के लोगो को गुमराह करके धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
18 अगस्त 23 को थाना पंवारा की पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम रज्जूपुर से 13 पुरुष और महिलाओ को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मु0अ0सं0 136/2023 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम 1- अमरनाथ पुत्र देवशरण निवासी मारुखपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर 
2. पृथ्वीपाल पुत्र रामपदारथ निवासी ग्राम रज्जुपुर थाना पवारा, 3.दमोदर पुत्र सतईराम निवासी बाभनपुर थाना पवारा4. भाईलाल पुत्र पृथ्वीपाल निवासी रज्जुपुर थाना पवारा,5. अजय कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी ग्राम रज्जुपुर थाना पवारा,6.रामचन्द्र गौतम पुत्र मेवालाल निवासी रज्जुपुर थाना पवारा 7. संजय कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी ग्राम निवासी रज्जुपुर थाना पंवारा 8.सुनील कुमार पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ 9.सरिता पत्नी संजय गौतम निवासी ग्राम रज्जुपुर थाना पवारा 10. सुनीता पत्नी स्व0 गुड्डु गौतम निवासी रज्जुपुर थाना पवारा 11.ममता पुत्री स्व0 रामसमुझ निवासी ग्राम रज्जुपुर थाना पवारा12.चन्दा देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी ग्राम रज्जुपुर थाना पवारा 13. शान्ती देवी पत्नी पृथ्वीपाल गौतम निवासी ग्राम रज्जुपुर थाना पवारा जनपद जौनपुर के निवासी बताये जा रहे है। सभी को दर्ज मुकदमा उपरोक्त में जेल रवाना कर पुलिस अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस