रोजगार मेले‘‘ में 836 को मिली प्राइवेट कम्पनी में नौकरी


जौनपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत कुल 17 निजी नियोजकों के सहयोग से 11 अगस्त 2023 को ‘रोजगार मेला‘ का आयोजन विधानसभा क्षेत्र बदलापुर के विकास खण्ड परिसर बदलापुर जौनपुर में किया गया, जिसमें विभिन्न कम्पनियो में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की संख्या 2560 रहीं, इन कम्पनियों के द्वारा कुल 836 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने बधाई दी और बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार अभियान‘ के तहत इस मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अपनी योग्यता व क्षमता के अनुरूप प्रतिभाग किया तथा रोजगार भी प्राप्त किया। भविष्य में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन प्रत्येक माह किया जाता रहेगा।रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादव एवं कौशल विकास मिशन के एम0आई0 एस0 मैनेजर आदि उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस