बच्चो से भरी स्कूल बस चालक की लापरवाही से पलटी, ग्रामीणो की मदद से बच्चे सकुशल बस से बाहर निकले गये

जौनपुर। जनपद के थाना चन्दवक क्षेत्र स्थित चंदवक बाजार के पास खलियाखास स्थित ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस बुधवार को मनियारेपुर गांव में असंतुलित होकर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोरकर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे। संयोग रहा कि किसी को कोई गम्भीर चोट नहीं लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। 
ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस क्षेत्र के करीब 40 बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। स्कूल से 500 मीटर पहले सुबह करीब आठ बजे मनियारेपुर गांव में चालक की लापरवाही से बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटनास्थल पर दहशत के मारे बच्चों में चीख -पुकार मच गईं।
बच्चो के शोर सुन भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और भारी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया। संयोग अच्छा था कि बच्चों को खास चोटें नहीं आईं। बस से बाहर निकाले गए बच्चे थोड़ी देर बाद सामान्य हो सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। इस संबंध में प्रिंसीपल विनय यादव ने बताया कि बरसात की वजह से बस असंतुलित होकर पलट गई।
गति काफी धीमी थी जिसकी वजह से बच्चों को चोट नहीं आई। सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सभी ठीक हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस