प्लाइवुड की दुकान में लगी भीषण आग को बुझाते समय झुलसे फायर के तीन पुलिस कर्मी,अस्पताल मे उपचार जारी



प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित थाना नाका क्षेत्र के मोतीनगर चौकी की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसे बुझाने के प्रयास में तीन फायर कर्मी झुलस गए। उन्हें शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां व स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान फायरकर्मी भी झुलस गए।झुलसे फायरकर्मियों नवनीत कुमार, मानवेंद्र सिंह और आशीष कुमार पांडे को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।डीआईजी फायर जुगल किशोर तिवारी घायल फायरकर्मियों का हालचाल लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस