पीएमओ का अधिकारी बता कर ठगी करने वाला फर्जी व्यक्ति हुआ गिरफ्तार जानें पूर्वांचल से कहां का है निवासी


फर्जी पीएमओ अधिकारी बनकर यूपी भर में वसूली कर रहे ठग अभिषेक सिंह को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ स्थित हयात होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को पीएमओ अधिकारी बताकर अवैध वसूली करता था।
वसूलीबाजी से त्रस्त कारोबारी निखिल ने उसके खिलाफ बिठूर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। वह स्वरूप नगर निवासी एक कारोबारी से 30 लाख रुपये की वसूली कर चुका है।आरोपी वाराणसी के लंका इलाके का रहने वाला है। एसटीएफ प्रदेश भर में फैले उसके फर्जीवाड़े का खुलासा कर सकती है।आरोपी सिंहपुर स्थित फ्लैट में रहने के दौरान होमगार्ड को गनर बताकर रौब गांठता था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस