स्वतंत्रता दिवस के पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण के बाद पुलिस जनों को दिलाया गया कर्तव्य निष्ठा की शपथ


जौनपुर। 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस लाइन जनपद जौनपुर स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया, साथ ही उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गणों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया। सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को उपहार व मिष्ठान वितरित किया गया।पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाया गया तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस