मूलभूत मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजित



जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज द्वारा एक एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य विषय “मूलभूत मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं पर एक अध्ययन” था इस कार्यशाला का की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने की। इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले छात्राओं ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल तथा पोस्टर पर व्याख्यान प्रस्तुत किया किया। प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण से प्रभावित होकर प्राचार्य ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मनोविज्ञान व्यक्ति के आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही इसके द्वारा व्यक्ति भविष्य में एक सुदृढ़ व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाता है। इस एक दिवसीय कार्यशाला में डॉ. कमरुद्दीन शेष, डॉ. अनिरुद्ध सिंह , डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. राकेश बिन्द, दिवाकर यादव, विपिन चतुर्वेदी, श्रद्धा सिंह ,राखी सिंह तथा अनुराधा गुप्ता ने अपनी सहभागिता देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का मनोविज्ञान विभाग (डॉ. ममता सिंह , डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस