भीषण सड़क दुर्घटना, पेड़ से टकराई बोलेरो छह की दर्दनाक मौत,गेट काट कर निकली लाशे


उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती स्थित इकौना में हुए एक दर्दनाक हादसे में छह लोगो की मौत हो गई है। खबर है कि बौद्ध परिपथ पर मवेशियों को बचाने के प्रयास में बीती रात एक बोलेरो पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से जख्मी है।मरने वालों में पांच एक ही परिवार के सदस्य है।
पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार नेपाल गंज जिला अंतर्गत त्रिभुवन चौक निवासी नीलांश गुप्ता (25) का ननिहाल बलरामपुर में है। बीती देर रात को नीलांश नानपारा के बरोहरी निवासी अजय मिश्रा की बोलेरो बुक कराकर बलरामपुर आ रहे थे। वाहन में उनके साथ उसकी बहन नीति गुप्ता (18), परिवार के वैभव (28), एक अन्य महिला व दो बच्चे भी थे। 
जैसे ही वाहन अजय बौद्ध परिपथ के सीताद्वार मोड़ पहुंचा कि सामने मवेशी आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने वाहन का दरवाजा कटवा कर सभी को बाहर निकलवाया और स्थानीय सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने नीलांश, नीति,एक महिला व दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वैभव को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। अजय का इलाज इकौना में चल रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस