जानिए आखिर पिता ने अपने पुत्र की पीट-पीटकर हत्या क्यों किया,अब खुद पुलिस हिरासत में


जौनपुर। जनपद के थाना मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित नद्दीरामपुर गांव में संचालित एक ईंट भट्ठे पर पिता ने ही अपने पुत्र को लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पिता और पुत्र दोनो झारखंड से यहां मजदूरी करने आये थे।
नद्दीरामपुर गांव में अनिल सिंह का ईंट भट्ठा संचालित होता है। यहां बिहार और झारखंड के कई मजदूर काम करते हैं। उसी में झारखंड के दुरूल्ला थाना चौबासा के रहने वाले बट्टे नायक और उसका पुत्र बरसातू नायक भी मजदूरी का काम करते थे। दोनों ईंट पथाई करने के बाद भट्ठे पर ही एक कमरे में सोते थे। पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात में दोनों किसी बात को लेकर विवाद कर लिए। इस दौरान दोनों ने शराब भी पी रखी थी। विवाद इतना बढ़ा कि पिता बट्टे नायक ने लाठी डंडे से अपने ही पुत्र बरसातू को पीट दिया। घटना की जानकारी होने पर वहां के अन्य मजदूरों ने भट्ठा मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक बरसातू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस