सरकारी कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत सिपाही के पत्नी को एसपी ने बीमा की धनराशि 40 लाख रुपए का दिया चेक

जौनपुर। थाना सरायख्वाजा में नियुक्त रहे आरक्षी सन्तोष कुमार तिवारी पीएनओ-182380033 राजकीय कार्य से जनपद आजमगढ गये थें, वापस लौटत समय थाना गम्भीरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्धटना में 31 दिसम्बर 22 को मृत्यु हो गयी। उक्त कर्मी का पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर में वेतनीय खाता संचालित था। दुर्धटना के उपरान्त दुर्धटना बीमा का प्रस्ताव तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जौनपुर के माध्यम से बीमा कम्पनी को प्रेषित किया गया। जिसके उपरान्त भारतीय स्टेट बैंक एवं बीमा कम्पनी द्वारा रु0 4000000.00 (रु0 चालीस लाख मात्र) का चेक दिया गया, जिसे श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा स्व0 आरक्षी सन्तोष कुमार तिवारी की आश्रित पत्नी श्रीमती रिंकी तिवारी को सौपा गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ