ससुराल में दामाद की पिटाई कर उसे जलाया गया, उपचार जारी, पुलिस कर रही है जांच



ससुराल में दामाद के सम्मान की परम्परा को जनपद मिर्जापुर की घटना ने झुठला दिया है जो अब चर्चा का बिषय बनी है और अब पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।मिर्जापुर जिले के एक गांव में ससुराल पहुंचे दामाद का ऐसा 'स्वागत' हुआ उसकी जान मुश्किल में आ गई। उसने भागकर अपनी जान बचाई। उसकी पत्नी और सास ने उसपर गर्म पानी उड़ेल दिया था। इससे पहले लाठी-डंडे से पीटकर चूल्हे की आग से भी जलाया गया था। फिलहाल उसका इलाज मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर में जारी है। 
मिर्जापुर जिले चील्ह गांव निवासी राकेश (30) पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी लगभग छह वर्ष पहले भावा गांव निवासी एक युवती से हुई थी। राकेश बाहर रहकर ट्रक चलाता है। शुक्रवार को घर आया था। बताया कि वह शनिवार सुबह मायके में रह रही पत्नी को लेने के लिए ससुराल भावा पहुंचा।
पत्नी ने मायके से ससुराल जाने से इंकार किया तो दोनों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो पति-पत्नी में हाथापाई हो गई। आरोप लगाया कि आक्रोशित पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति राकेश की लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान चूल्हे में जल रही लकड़ी से हमला किया।
चूल्हे पर खौल रहा गर्म पानी को भी शरीर पर उड़ेल दिया। जिससे वो गंभीर रूप से झुलस गया। राकेश किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बघौड़ा गांव के पास वह बेसुध हो गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ भेज दिया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद राकेश के मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंची ने राकेश के परिजनों को सूचित किया। डा. एसके जैसल ने बताया की एंबुलेंस से संदिग्ध हाल में जला हुआ एक युवक सीएचसी आया। उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस