तीन बच्चो की मां चौथे पति को छोड़कर पांचवे प्रेमी संग हो गई फरार एक माह बाद भी पुलिस उसे खोजने में रही नाकाम



आजमगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। तीन बच्चों की मां चौथे को छोड़ पांचवें प्रेमी संग फरार हो गई है। महिला का पति थाने में गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद पुलिस कार्यालयों का चक्कर काट रहा है। गुमशुदा पत्नी का हाथ में पोस्टर लेकर मासूम बच्चों के साथ वह इंसाफ की गुहार लगा रहा है। बेबस और लाचार पति की पीड़ा को सुनकर लोग हैरान हैं।
अहरौला थाना क्षेत्र के चकब्रह्मनी गांव निवासी पति अनिल के मुताबिक, वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए चंडीगढ़ में काम करता था। वहां पर रीना नाम की युवती से उसकी मुलाकात हुई। कुछ महीने बाद दोनों ने विंध्याचल मंदिर में आकर शादी की। इसके बाद दोनों गांव में ही रहने लगे। नौ साल तक साथ रहने के दौरान रीना ने तीन बच्चों को जन्म दिया।
पहली पुत्री उजाला चार वर्ष बाकी दो पुत्र जुड़वा जन्मे जो अभी दो वर्ष के हैं। अनिल ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह झांसा देकर लोगों से शादी कर लेती है और कुछ दिन साथ रहने के बाद छोड़कर चली जाती है। शादी के नौ साल बीत जाने बाद रीना ने उसे बताया था कि उसके कई दोस्त हैं लेकिन हमने सबको छोड़ दिया है।
भरोसा दिलाया था कि अब तुम्हारे साथ जीवन व्यतीत करना है। रानी ने इस तरह कई लोगों का घर बर्बाद कर दिया। अनिल ने बताया कि शादी के नौ साल बीत जाने के बाद पत्नी किसी से फोन पर रोजाना बातचीत करती थी। जब पत्नी से पूछा तो उसने सच्चाई बताने से इनकार कर दिया। तीन जुलाई 2023 की रात लगभग आठ बजे रीना किसी से फोन पर बातचीत करते हुए शौच के लिए बाहर गई।
घंटों बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली तो चार जुलाई को अहरौला थाने में पत्नी के गुमशुदा होने की तहरीर दी। करीब एक महीना बीत जाने के बाद अभी तक अहरौला थाने की पुलिस को पत्नी के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। 
रीना के अपने पांचवें प्रेमी के संग फरार होने का मामला सुर्खियों में बना है। हैरत इस बात पर जताई जा रही है कि वह अन्य पतियों के साथ अपनी पहचान कैसे छुपा लेती थी। इस बार भी उसने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड छोड़कर एक नई पहचान बनाते हुए पांचवें प्रेमी संग फरार हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस