छात्र की मौत के मामले में प्रधानाचार्य भाजपा नेता के दबाव में आखिरकार जेल भेज दिए गए, जांच जरूरी क्यों नहीं


जौनपुर। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र स्थित 
बंधवां बाजार में स्थित कंचन बालिका इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जरिए चालान सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
विगत नौ सितंबर को सेमरहों गांव निवासी हाईस्कूल के छात्र आयुष सरोज (16) पुत्र हीरालाल सरोज की स्कूल से निकलते समय गेट के पास गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि स्कूल प्रशासन की प्रताड़ना से छात्र की मौत हुई। परिजनों के हंगामे के बाद मीरगंज थाने में स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने के बाद परिजनों का आक्रोश कम हुआ था। इसके बाद लगातार पुलिस पर गिरफ्तारी करने का दबाव बना था। इसमें एक भाजपा नेता का भी ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें एसओ को गिरफ्तार करने के लिए दबाव बनाकर कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी। अब इसी मामले में मीरगंज पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। प्रबंधक अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि कंचन बालिका इंटर काॅलेज के रमाकांत यादव निवासी भिदूना को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। यह प्रधानाचार्य का भी कार्य देख रहे थे।
घटना में प्रधानाचार्य की कोई भूमिका थी अथवा नही इसकी जांच पुलिस ने नहीं किया बस एफआईआर दर्ज हुई और भाजपा नेता के दबाव में गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रधानाचार्य को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है।हलांकि इलाके में इस बात की भी चर्चा है कि प्रधानाचार्य बेकसूर था लेकिन पुलिस ने एफआईआर पर जांच करने के बजाय उसे जेल भेज कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ