समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज सेवी संस्थाओ द्वारा सरकार के अभियान का हिस्सा बनना चाहिए- गिरीश चन्द यादव



जौनपुर। प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द यादव मानते है कि अगर जनपद की समाज सेवी संस्थायें एक एक गांव अथवा मुहल्लो को गोद लेकर नशा मुक्ति का अभियान चलाये तो समाज को नशा से मुक्त किया जा सकता है। यह उदगार जनपद की सबसे पुरानी सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था गीतांजलि संस्था के 52 वें शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अताथि व्यक्त किया है।
श्री यादव ने कहा आज समाज युवा वर्ग के लोग नशे के शिकार हो रहे है इसके पीछे कारण है कि उनका सही तरीके से जिम्मेदार जनों द्वारा मार्ग दर्शन नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने कहा केन्द्र और प्रदेश की सरकारे नशा मुक्ति के लिए अभियान तो चला रही है।  लेकिन जब तक समाज सेवी संस्थाए सरकार के इस अभियान का हिस्सा नहीं बनेगी तब तक इस अभियान में शत-प्रतिशत सफलता नहीं मिल सकती है।
समाज सेवी संगठनो को इसके लिए एक एक गांव और परिवार को गोद लेना चाहिए तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। श्री यादव ने गीतांजलि सस्था से समाज हित में इस दिशा में काम करने की अपील किया। 
इसी के साथ ही सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान की दिशा में गांव से लेकर शहर तक स्वच्छता के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की अपील किया और कहा कि समाज सेवी संस्थाए स्वच्छ भारत मिशन में बड़ी सहायक बन सकती है। साथ ही शुद्ध पर्यावरण के लिए भी समाज सेवी संस्थाओ की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा की जन हित के लिए जो भी जरूरी अभियान हो उसमें अपनी भागीदारी करे तभी इन समाज सेवी संस्थाओ की सार्थकता सही साबित हो सकेंगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस