खुटहन क्षेत्र में किशोरी की लाश मिलने से सनसनी, मामा के पुत्र से प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की संभावना,पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना खुटहन क्षेत्र स्थित ग्राम दरना में आज शुक्रवार की सुबह एक किशोरी की लाश गांव के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोरी के शरीर पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से संकेत दे रहे थे कि उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची खुटहन थाने की पुलिस ने घटनास्थल से किशोरी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की खोजबीन में जुट गयी है।
मिली खबर के अनुसार ग्राम वासी फूलचन्द की पुत्री सुनीली का प्रेम प्रसंग उसके मामा के पुत्र से चल रहा था। जैसा कि पुलिस की छानबीन के दौरान प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया है। बीती रात मृतका के मामा का पुत्र उसके घर आया था और रात में खेत में ले जाकर किशोरी के सर पर धार दार हथियार से चोट मार कर हत्या कर फरार हो गया।
शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गये तो किशोरी की लाश देख कर घबरा गये और तुरंत पुलिस को सूचित किया।पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर मृतका किशोरी के मामा के लड़के के नाम से नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर जारी किए जाने तक हत्यारा युवक पुलिस पकड़ से दूर रहा लेकिन थानाध्यक्ष का कथन है कि जल्द ही हत्यारा जेल की सलाखो के पीछे होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस