जौनपुर के इस नेता ने जीएसटी में जानें दो हजार करोड़ रूपए का कैसे किया फ्राड,क्या जौनपुर के सहयोगियों की होगी जांच



जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनपद जौनपुर मूल के निवासी अशोक कुमार सिंह और उनकी पत्नी शीला सिंह ने मुंबई में फर्जी तरीके से जीएसटी रिफंड पाने की गहरी साजिश रची थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार सिंह ने करीब 300 कंपनियों के नाम 2000 करोड़ रुपये के बिल काटे थे और उनके जरिए फर्जी तरीके से जीएसटी रिफंड लेने की योजना बनाई थी।
बता दें कि हाल ही में ईडी ने अशोक कुमार सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ 334 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग करके 65 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड लेने की धोखाधड़ी के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। इस प्रकरण की जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार सिंह खुद को मुंबई और जौनपुर का उद्योगपति बताता था, जबकि वास्तव में वह कोई भी कारोबार नहीं करता था। उसने जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए कई नामचीन कंपनियों के नाम से भी बिल काटे थे। जांच में अशोक कुमार सिंह और उनकी पत्नी से जुड़ी कंपनियों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। ये भी पता चला है कि अशोक कुमार सिंह ने जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने और कोरोना काल में करोड़ों रुपये खर्च किए थे।
अशोक कुमार सिंह जिन कंपनियों के नाम बिल काटकर जीएसटी रिफंड का दावा करता था, जब उनको जीएसटी ने नोटिस देना शुरू किया तो इस फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। करीब 65 करोड़ की धोखाधड़ी सामने आने पर जीएसटी, मुंबई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं जब ईडी ने जांच शुरू की तो तमाम नई कंपनियों के नाम भी सामने आए, जिनके नाम से फर्जी बिल काटकर जीएसटी रिफंड मांगा गया था। ईडी इस मामले में अशोक कुमार सिंह के एक नौकर को भी तलाश रही है।
यहां बता दें यही वही अशोक सिंह है जो जौनपुर में आने के दौरान कई मीडिया के लोगो से चरण वन्दना कराता था धनोपार्जन की लालच में ऐसे चाटुकार मीडिया जन इसके आगे पीछे चक्कर भी काटते रहे और इसके हेरा फेरी के धन्धे में सहयोगी बने थे। क्या ईडी ऐसे चाटुकार मीडिया जनो की भी जांच कराएगी यह एक बड़ा सवाल अब जनपद वासियों के मन में चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस