सुरभी चैरिटेबल ट्रस्ट ने कराया भण्डारा,बड़ी तादात में लोगो ने ग्रहण किया प्रसाद



वाराणसी स्थित सुरिभ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक विशाल ‘‘भण्डारा’’ का आयोजन होटल सुरभि इण्टरनेशनल, पहड़िया वाराणसी के पास किया गया जिसमें दस हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
यह भण्डारा समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित किया गया जिसमें सभी वर्ग के बडे़-बूढ़े, महिला, पुरूष और बच्चों ने भारी मात्रा में इकठ्ठा होकर उत्साह पूर्वक प्रसाद लेने के लिए कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। लोगों की सुविधा के लिए दो प्रसाद काउण्टर की व्यवस्था की गयी थी जिससे किसी को प्रसाद लेने में असुविधा न हो। भण्डारे में आस पड़ोस के अलावा काफी दूर दराज के लोगों ने भी उपस्थित होकर प्रसाद लिया, इसके अलवा अशोका इंस्टीट्यूट के शिक्षक और कर्मचारियों भी भण्डारे में शामिल हुए जिसमें सुरेन्द्र कुशवाहा, संदीप कुमार सिंह, अश्वमेध मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, अखिलेश मौर्य, प्रताप नारायण, राजीव कुमार यादव, किशन सिंह, अजय कुशवाहा, नीरज राय, अभिषेक शर्मा, दीपक यादव, विश्वास विश्वकर्मा इत्यादि शामिल रहे। 
भण्डारे में प्रसाद वितरण हेतु सुरभि चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ई0 अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन डा0 अमित मौर्य, मैनेजिंग डाइरेक्टर अनुभव मौर्य इत्यादि भण्डारे में उपस्थित होकर अपना योगदान दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ