एसपी ने दिखाए तेवर जौनपुर बदले गये 06 थानाध्यक्ष दो हुए लाइन हाजिर



जौनपुर। बदलापुर के ढेमा गांव में आवादी की जमीन को लेकर गोलीकांड को लेकर देवरिया जैसे कान्ड की पुनरावृत्ति  की संभावना के पश्चात पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने जिले के आधा दर्जन थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थित है। बदलापुर सहित दो थानो के प्रभारी लाइन हाजिर कर दिए गये है।
इस फेर बदल में 1.राजाराम द्विवेदी को मुंगराबादशाहपुर से सिकरारा,2.त्रिवेणी सिंह को लाइंस से मुंगराबादशाहपुर,3.संतोष पाठक को लाईन बाजार से बदलापुर,4.दिव्य प्रकाश सिंह को सिकरारा से महराजगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बदलापुर में लगातार चल रही गोलीकांड के कारण 5. अवनीश कुमार राय को थानाध्यक्ष बदलापुर से पुलिस लाइन 6.दीनानाथ पांडेय को थानाध्यक्ष महराजगंज से शिकायत प्रकोष्ठ में भेज दिया गया है। सभी लोगो को तत्काल नयी तैनाती स्थान पर ज्वाइनिंग करने का आदेश दिया गया।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस