जौनपुर सहित यूपी के यह 13 डायट सेंटर बनेंगे रोल मॉडल, जानें क्या है शासन की योजना


प्रदेश के 13 जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किया जाएगा। इन डायट के प्राचार्यों का ‘सुपर-13 डायट प्राचार्य’ ग्रुप बनाया गया है। यह पहल इन डायट को बेहतर ढंग से उत्कृष्ट केंद्र बनाने के साथ-साथ दूसरों के लिए रोल मॉडल बनाने के लिए की गई है। इन डायट प्राचार्यों को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), लखनऊ में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने और प्रबंधन की बारीकियां सिखाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जिन 13 जिलों के डायट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जा रहे हैं, उनमें वाराणसी, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, इटावा, मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर व मुजफ्फरनगर शामिल हैं।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि इन सुपर-13 डायट प्राचार्यों के माध्यम से न सिर्फ उनके संस्थान उत्कृष्ट केंद्र बनेंगे, बल्कि वह दूसरों के लिए भी उदाहरण बनेंगे। इनकी मदद से शिक्षा में प्रौद्योगिकी के बेहतर प्रयोग के साथ-साथ अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। यही नहीं प्रत्येक डायट से एक-एक प्रवक्ता को भी बड़ौदा विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह शोध और नवाचार को बढ़ावा देंगे। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। शैक्षणिक क्षमताओं और शैक्षिक दृष्टिकोण को बेहतर बनाने में मददगार होंगे। 
वहीं, छात्रों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ पाठ्यचर्या ढांचे, समय के अनुसार पाठ्य-पुस्तकों में परिवर्तन और शिक्षण सामग्री को उन्नत बनाने का कार्य करेंगे। इन प्रत्येक डायट को 15-15 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। यहां अत्याधुनिक कक्षाएं व प्रयोगशालाएं, डिजिटल पुस्तकालय और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ