9 अक्टूबर को होगी अपना दल संगठन की समीक्षा बैठक, सभी पदाधिकारियों को रहना होगा मौजूद- पप्पू माली


जौनपुर।अपना दल  एस पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय वाजिदपुर में शनिवार को जिलाध्यक्ष शिव नायक पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली रहे। बैठक में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले कार्यों के बारे में चर्चा हुई। राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि  9 अक्टूबर को पार्टी की तरफ से संगठन की समीक्षा बैठक जिला इकाई संगठन मछली शहर एवं जौनपुर की समीक्षा बैठक करने के लिए  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का आगमन हो रहा  है। जिसमें समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। यह बैठक जिला कार्यालय  पर 11:00 से 2:00 तक होगी । उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल  का परिनिर्वाण दिवस प्रतापगढ़ जिले में मनाया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 4 नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाएगा इसमें भी प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को पूर्ण रूप से चुस्त  करने में कोई कमी कसर नहीं छोड़ रही है।  उन्होंने बताया कि आने वाला  लोकसभा चुनाव 2024 पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 10 सीटों पर तैयारी चल रही है इसके लिए प्रत्येक सेक्टर और बूथ पर 10-10 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में पिछड़े ,दलित और अल्पसंख्यक लोगों को समान अधिकार और सम्मान मिलता है ।राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहा है जबकि उनके उठाए गए मुद्दे को कई वर्षों पहले राष्ट्रीय अध्यक्षा पहले ही लोकसभा में उठ चुकी हैं । श्री माली ने कहा कि हमारी पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में है। इसके लिए समय-समय पर सदन में केंद्रीय मंत्री पूरी मजबूती से यह मुद्दा उठाने का काम करती हैं और इसके लिए वह हर संभव सार्थक प्रयास करेंगी ।बैठक में उपस्थित पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल  की  मंशा के अनुरूप जन जन तक पार्टी की विचारधारा और नीतियों को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। संचालन  जिला  महासचिव उदयभान  ने किया। इस अवसर  पर अनिल जायसवाल,गुरुदीन यादव, जयप्रकाश पटेल, बजरंगी लाल पटेल, राज नारायण पटेल, डॉ नागेंद्र पटेल ,मानसिंह पटेल, शाहगंज के विधानसभा अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह रोहित मौर्य, राजेश कुमार संदीप पटेल रामचंद्र पटेल राकेश पटेल रामधनी पटेल अनिल मौर्य  आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस